
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। और ऐसे में उनकी मेहंदी सेरिमनी के वीडियोज की सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। जिसमें अंकिता और विक्की जैन खूब डांस करते नजर आ रहे हैं।
अंकिता लोखंडे पिंक कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं ये कपल काफी मस्ती करता नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं, कि कैसे विकी अंकिता को गोद में उठाकर डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि अंकिता अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ 14 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, जो कि मुंबई के एक पांच सितारा होटल में रखी गयी है।