83 Film Review : भारत की ऐतिहासिक जीत को महसूस करायेगी फ़िल्म 83

Film-83
Film-83

कास्ट: रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, निशांत दहिया, आर बद्री, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, जतिन सरना, दिनकर शर्मा, एमी विर्क, साहिल खट्टर, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, जीवा, नीना गुप्ता
निर्देशक: कबीर खान
स्टार रेटिंग: 3.5

फिल्म 83 का सभी को बेसब्री से इंतजार है ख़ासकर क्रिकेट लवरर्स को फ़िल्म 83 आपको हसाती भी है और रुलाती भी है। ‘ फिल्म 83 के क्लाइमैक्स सीन के बाद कपिल देव सिनेमा के पर्दे पर आकर जब अपनी आज से 38 साल पहले मिली खुशी को शेयर करते हैं, तो आप सिनेमाघरों में बैठकर ही उस समय के पलों को महसूस कर सकते हैं। उस समय लोगों के बीच जिस तरह खुशी की लहर थी उत्साह था उसे आप आज भी महसूस करते हैं । क्योंकि जीत के बारे में जानते तो सब हैं, लेकिन उसे महसूस चुनिंदा लोगों ने ही किया होगा। और कबीर ख़ान शायद चाहते थे कि आज की पीढ़ी भी उस जीत की खुशी को महसूस कर सके। और उनकी ये कोशिश कामयाब भी रही। कि किस तरह क्रिकेट की दुनिया में भारत ने करिश्मा किया था। वेस्टइंडीज को वर्ल्डकप में हराकर भारत ने उस दौर में इतिहास रचा था । सचिन तेंदुलकर की झलक भी आपको देखने को मिलेगी कि जब वो बच्चे थे तो उन्होेंने ने भी ये जीत को देखा ।

बेहतर तरीके से फ़िल्माये गये सीन:
फ़िल्म के सीन देखकर आपको लगेगा कि इस पर कितनी मेहनत की गयी है, मैचों के विडियोज से कई सीन्स निकाल कई बार रीक्रिएट किए गये होंगे, साथ ही असली सीन्स को भी कई जगह दिखाया गया। कबीर ख़ान ने सभी किरदारों के साथ इंसाफ किया है। सभी कोअपनी- अपनी भूमिका दी है ताकि हर किरदार अपना बेस्ट दे सके ।

सभी किरदार का चुनाव शानदार:
फ़िल्म में किरदारों की बात करें तो थोड़ा मुश्किल रहा होगा कि किसको कास्ट किया जाये, कपिल की पत्नी रोमी के तौर पर दीपिका पादुकोण,बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन, जीवा, महेंद्र साकिब सलीम, जतिन सरना, हार्डी संधू, एमी विर्क सभी कलाकार अपने रोल में फिट लगते हैं। और इन सभी को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा की कबीर ख़ान ने कास्टिंग कमाल की है। और इन सभी कलाकारों ने अपने किरदार को भी बखूबी जिया है। कपिल देव किरदार में रनवीर सिंह भी काफी जमे हैं, हालांकि दीपिका पादुकोण के फ़िल्म में कम सीन हैं, लेकिन उन्होंने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है।  वैसे तो  रणवीर सिंह अपने हर किरदार को बखूबी निभाते हैं। चाहे वो रामलीला हो या फिर बाजीराव मस्तानी हर किरदार में वो खुद को समा लेते हैं। और इस बार भी वो कपिल देव के किरदार के साथ भी इंसाफ करते नजर आये हैं।

क्यों देखें :
अगर आप भी भारत की उस ऐतिहासिक जीत के पलों को महसूस करना चाहते हैं तो आप जरुर इस फ़िल्म को देखें, चाहे आप क्रिकेट प्रेमी हो या नहीं।

1 Comment

Comments are closed.