नोरा फतेही और गुरु रंधावा का नया गाना ‘डांस मेरी रानी’ गाने का टीज़र कुछ ही दिनों पहले जारी किया गया था। जिसमें आप देख सकते हैं कि नोरा एक मरमेड बनीं हुई नजर आ रही हैं। टीजर को देखने के बाद फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। जी हां इस गाने को रिलीज कर दिया गया है।
गाने में गुरु रंधावा और नोरा फतेही के बीच की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त दिखाई दे रही है। वहीं गाने में नोरा एक जलपरी बनी हुई हैं। और उनका कातिलाना लुक देखते ही बन रहा है। आपको बता दें कि इस गाने को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज के बाद ही इस गाने को 3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है, और गाने को रश्मि विराग ने लिखा हैं। वहीं गाने को गुरु रंधावा और जारा एस खान ने गाया है। गुरु रंधावा की आवाज के लोग फैन हैं, और एक बार फिर से गुरु रंधावा अपनी आवाज से फैंस को दीवाना बनाने को तैयार हैं। वहीं बात करें नोरा फतेही के लुक की तो वो भी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
Gazab ka song hain