पनामा पेपर्स मामले से जुड़ी जांच को लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन सोमवार को दिल्ली में स्थित ED के दफ्तर पहुंची । आपको बता दें कि ईडी ने मामले में चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को समन भेजा था। और इसी वजह से ऐश्वर्या राय की पेशी दिल्ली में लोकनायक भवन में हुई।
ED ने करीब 6 घंटे तक ऐश्वर्या राय से पूछताछ की जिसके बाद ईडी ने पनामा लीक केस से जुड़े सवालों के जवाबों को दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं ED ने इस मामले में अभिषेक बच्चन को भी समन भेजा था।
इससे पहले भी ऐश्वर्या राय बच्चन को दो बार बुलाया गया था, लेकिन दोनों ही बार उन्होंने नोटिस की तारीख़ बढ़ाने की गुजारिश की थी। ईडी ने ऐश्वर्या को फेमा के मामले में समन किया था। समन नवंबर में 9 तारीख को बच्चन परिवार के घर पर भेजा गया था। 15 दिन में इसका जवाब मांगा गया था। ऐश्वर्या ने ईमेल के जरिए ईडी को जवाब दिया। मामले की जांच कर रही SIT में ईडी, इनकम टैक्स और दूसरी एजेंसी शामिल हैं।

