तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले अभिनेता राज अनादकट कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। जी हां सुनने में आ रहा था कि वो शो को जल्द ही छोड़ सकते हैं। 20 दिसंबर को उनकी शूटिंग का आखिरी दिन बताया जा रहा था। लेकिन वहीं अब उनके फैंस के लिये गुड न्यूज है जी हां खबरों की मानें तो अब राज शो को छोडकर कहीं नहीं जाने वाले।
खबरों के मुताबिक राज अपना मन बदल चुके हैं। वह शो को क्विट नहीं कर रहे हैं। दरअसल बताया जा रहा था कि राज कुछ चीजों को लेकर खुश नहीं थे, लेकिन अब उन्होंने मन बदल लिया है। वह शो छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं और शो में वह टप्पू की भूमिका निभाते ही नजर आएंगे। राज ने बतौर टप्पू बनकर लाखों-करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है और उनके लिए भी यह किरदार छोड़ना इतना आसान नहीं है।