लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम में राजनैतिक पार्टियों में उठा-पटक का दौर जारी है। अभी हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रैली के दौरान किसी शख्स द्वारा थप्पड़ पड़ने की घटना घटी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद पांच साल के राजनैतिक काल में पाँचवा हमला है। कभी इन पर काली स्याही फेंक दी जाती है तो कभी इन पर लाल मिर्च का पाउडर छिड़क दिया जाता है। अब एक बार फिर केजरीवाल को थप्पड़ मारने की घटना के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
बीते शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रैली के दौरान थप्पड़ पड़ने की घटना घटी। यह घटना तब घटी जब केजरीवाल राजधानी में मोती नगर इलाके में पार्टी के रोड शॉ में शामिल थे। यहाँ लाल टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति अचानक आता है और मुख्यमंत्री को तमाचा जड़ देता है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मोदी पर इस तमाचे को लेकर बयानबाजी की है। केजरीवाल का कहना है कि देश की राजधानी में मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी विरोधी पार्टी की है। यह उन पर नहीं दिल्ली पर हमला है।
जहाँ इस घटना के बाद अलग-अलग पार्टियों के अलग-अलग बयान पार्टी की ओर से आ रहे हैं, वहीं हरियाणवी डांसर व सिंगर सपना चौधरी का एक बड़ा बयान घटना की प्रतिक्रिया के दौऱान आया है। हाल ही में जब मीडिया द्वारा केजरीवाल को थप्पड़ पड़ने वाली घटना का जिक्र सपना चौधरी के समक्ष किया गया तो उन्होंने अपना बयान दिया। सपना चौधरी का कहना था कि- “देखा आपने, मैंने कहा था….भगवान ने उन्हें अपने आप ही ज़वाब दे दिया है, हमें जवाब देने की जरूरत ही नहीं”। दरअसल उनका कहना था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जो बयान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सपना चौधरी के खास दोस्त मनोज तिवारी खिलाफ दिए थे, यह उसी का जवाब है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री केजरीवाल का मनोज तिवारी के लिए एक बयान आया था। जिसमें उन्होंने मनोज तिवारी को नाचने वाला कहा था। केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली में पिछले दिनों अपने आप प्रत्याशी का पक्ष लेते हुए कहा था कि उनके प्रत्याशी को नाचना नहीं आता जबकि मनोज तिवारी को नाचना अच्छा आता है।
बता दें कि हरियाणा की डांसर व सिंगर सपना चौधरी इन दिनों मनोज तिवारी की खास मित्र बनी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों में सपना चौधरी मनोज तिवारी की दोस्ती जगजाहिर हुई है। सपना का मनोज तिवारी के रोड में शामिल होना, उनके लिए प्रचार करना, के बाद मनोज तिवारी के पक्ष से इस घटना पर सपना का बयान आना तय था। बता दें कि सपना चौधरी को लेकर यह कयास लगाऐ जा रहे थे कि सपना राजनैतिक पार्टी में शामिल हो सकती हैं। वहीं मनोज तिवारी संग सपना की दोस्ती से सपना का बीजेपी में शामिल होने के संकेत मिल रहे थे लेकिन सपना ने खुद इस बात को नकार दिया था।
गौरतलब है कि हरियाणा की यह डांसर व सिंगर जहाँ पहले हरियाणवी रागिनी का बहुचर्चित चेहरा थी वहीं बिगबॉस में आने और बॉलिवुड फिल्म में आने से उन्हें अधिक लोकप्रियता मिली थी।