Christmas 2021: क्रिसमस के दिन बनाये बेक्ड पोटैटो चिप्स, जानें बनाने का आसान तरीका

क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री को सजाते हैं।  साथ ही केक और खाने की डिश बनाते हैं। आज हम आपको ऐसी आसान सी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो काफी आसान हैं और झटपट से तैयार हो जाएगी। तो चलिये जानते हैं कैसे बेक्ड पोटैटो चिप्स कैसे बनाने हैं।

आलू – 4
मिक्स हर्ब्स – 2 बड़े चम्मच
जैतून का तेल – 2 बड़े चम्मच

बेक्ड पोटैटो बनाने की विधि:

 सबसे पहले आलू को पानी में धो लें, इन्हें छीलकर एक बड़े बाउल में पतला-पतला काट लें, एक बार हो जाने के बाद, स्लाइस के ऊपर जैतून का तेल डालें। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और फिर मिक्स हर्ब्स छिड़कें। अब ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट करें। इसके बाद एक बेकिंग ट्रे लें और इसे कागज से ढक दें, फिर आलू के इन स्लाइस को बीच में थोड़ी सी जगह छोड़ते हुए ट्रे पर रखें। जल्दी से बेकिंग ट्रे को पहले से गरम ओवन में रखें और चिप्स को 10-15 मिनट के लिए 200 डिग्री सेल्सियस पर कुरकुरे और सुनहरे भूरे रंग के होने तक बेक करें, इसे गर्मागर्म परोसें. इसके ऊपर से हल्का सा नमक और कालीमिर्च छिड़कें।