फ़िल्म 83 की बढ़ी मुश्किलें, ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने चलाया 83 बायकॉट अभियान

Film-83
Film-83

रणवीर सिंह की फिल्म 83 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लेकिन साथ ही इस फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा शुरु हो गया है। बता दें कि ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ट्वीट करके फिल्म 83 को बायकॉट करने की बात कर रहे हैं।

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का कहना है कि रणवीर सिंह ने सुशांत सिंह राजपूदत की मौत के बाद मजाक बनाया था। और इस वजह से फिल्म 83 बायकॉट होनी चाहिए।

कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 83 में रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता समेत कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 1983 में कपिल देव ने जब भारत को पहली बार वर्ल्ड कप दिलाया था, जिसकी किसी को भी उम्मींद नहीं थी, पूरा देश जश्न में डूब गया था।

खबरों की मानें तो सुशांत राजपूत बाजीराव मस्तानी और रामलीला के लिए पहली पसंद थे लेकिन ये दोनों फिल्में रणवीर सिंह को दे दी गईं।  और इस बात से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस नाराज हो गये थे। इसके अलावा रणवीर सिंह ने एक एड भी किया था जिसमें उन्होंने साइंस को लेकर कुछ मजाक किया था। जो कि सुशांत सिंह के फैंस को पसंद नहीं आया।

वहीं कुछ लोगों ने इस फिल्म को बॉयकॉट करने की अलग ही वजह बता रहे है। एक यूजर्स ने कहा है, “याद रखिए, यदि आप अपने पैसे यहां खर्च करेंगे तो फिर से उसका इस्तेमाल ये लूजर्स ड्रग्स खरीदने में करेंगे।” यही कारण है कि कई यूजर्स #Boycott83 के साथ हैशटैग #BoycottBollywood भी ट्रेंड करने की बात कर रहे हैं।

वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इस फिल्म को देखकर एंटी नैशनल इंडस्ट्री बनाने से बेहतर है कि 1983 मैच घर में देख लें।  और उस जीत के पलों को महसूस कर लें।