BTS बैंड के सुगा हुए कोरोना पॉजिटिव, ले चुके थे वैक्सीन की दूसरी डोज

suga-bts-band
suga-bts-band

BTS मेंबर सुगा कोविड की चपेट में आ गये हैं, इस बात की जानकारी BTS की एजेंसी बिग बिट म्यूजिक ने दी है। सुगा वैकसीन की दोनों डोज ले चुके थे लेकिन फिर कोविड की चपेट में आ गये हैं।  वहीं बताया जा रहा है कि सुगा अपने बैंड के मेंबर आरएम जिंम, जे हॉप, जिमिन, वी और जुंगकुक के कॉन्टेक्ट में नहीं आए हैं।

आपको बता दें कि सुगा 23 दिसंबर को कोरिया लौटने  के बाद सुगा का RT- PCR टेस्ट कराया गया और उनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटीव आयी । जिसके बाद से सुगा ने अपने आप को घर पर ही क्वारंटीन किया है।

वहीं बताया जा रहा है कि  सुगा अपनी अमेरिका की छुट्टियों के बीच कई लोगों से भी मिले थे।  वहीं जब वो अमेरिका जा रहे थे तभी उनका कोविड टेस्ट करवाया गया था और वो निगेटिव आई थी। लेकिन  जब वो कोरिया लौटे तब उनका फिर से पीसीआर टेस्ट कराया गया, जिसमें वो कोरोना पॉजिटिव पाये गये।

वहीं कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि हमारे लिए सबसे जरूरी सुगा की हेल्थ है. हम स्वास्थ्य आधिकारियों के आदशों और दिशा निर्देश को ध्यान में रखते हुए सुगा की हेल्थ का ध्यान रखेंगे।