फैंस को भाया ‘राधे श्याम’ का दमदार ट्रेलर, शानदार दिखी प्रभास और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री

Movie-Radhe-Shyam
Movie-Radhe-Shyam

प्रभास और पूजा हेगड़े कि फिल्म ‘राधे श्याम’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसे फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। दोनों  की कैमिस्ट्री  दर्शकों के दिल को छू रही है।  

फिल्म के ट्रेलर को लांच करते समय मेकर्स ने हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में एक ग्रैंड इवेंट रखा। जिसमें फिल्म के सभी कलाकर नजर आये। फिल्म राधे श्याम में दर्शक प्रभास और पूजा हेगड़े की कमाल की  एक्टिंग तो देखेंगे ही साथ ही फिल्म में शानदार वीएफएक्स भी देखने को मिलेंगे।  

फिल्म के ट्रेलर में पूजा हेगड़े सड़क पर बैठकर बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखते हुए नजर आ रही हैं। वहीं प्रभास फिल्म में विक्रमादित्य का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं। जो कि प्यार में विश्वास नहीं रखता और वो सिर्फ लड़कियों के साथ फ्लर्ट करता है। उसी बीच प्रभास की मुलाकात पूजा से होती है और वो पूजा को दिल दे बैठता है। ट्रेलर में देख सकते हैं कि बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी शानदार है। फिल्म में भरपूर  ड्रामा है जिसकी झलक भी साफ देखने को मिली है।

इस फिल्म को चार भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज़ किया जायेगा। भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। वैसे तो इस फिल्म को जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज़  किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया था। अब इस फिल्म को 14 जनवरी 2022 में रिलीज किया जायेगा।