भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें राजधानी दिल्ली में ‘सदैव अटल’ समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल आदि नेताओं ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करके याद किया ।
प्रधान मंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का याद करते हुए कहा कि, हम ‘देश के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित’ होते हैं। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “आदरणीय अटल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि..। अटल जी को उनकी जयंती पर याद करते हुए, हम राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित हैं। उन्होंने भारत को मजबूत और विकसित देश बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी विकास की पहल ने लाखों भारतीयों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।
यूपी के सीएम योगी आदित्यान ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी, इस मौके पर सीएम योगी ने ट्वीट में लिखा कि भारतीय लोकतंत्र की उत्कृष्ट परंपराओं के प्रबल संवाहक, युगद्रष्टा, ओजस्वी वक्ता, महान राजनेता, बीजेपी के पितृ पुरुष, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर सादर नमन. आपका ऋषि तुल्य जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा-दीप है.
गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर याद किया किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘मां भारती का परम वैभव लौटाने को जीवन का ध्येय बनाकर अटल जी ने अपने अडिग सिद्धांतों व अद्भुत कर्तव्यनिष्ठा से देश में अंत्योदय व सुशासन की कल्पना को चरितार्थ कर भारतीय राजनीति को नई दिशा दी. ऐसे अद्वितीय राष्ट्रभक्त अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें चरणवंदन