हॉलीवुड एक्ट्रेस बेला हदीद अपने लुक्स की वजह से अपने फैंस के बीच में बनी रहती हैं। बेला हदीद अपना ग्लैमरस अंदाज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में बेला हदीद ने अपनी कुछ फोटोज को शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
बेला हदीद फोटोज में व्हाइट शर्ट और ग्रीन स्कर्ट में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने रेड एंड ब्लैक स्वैटर से टीम-अप किया हुआ है। इसके साथ ही ब्लैक लॉन्ग शूज पहने हुए हैं। न्यूड मेकअप, लो बन और चश्मे में उनका स्टाइल कमाल का लग रहा है। और वो सीढ़ियों पर मस्ती भरे अंदाज में पोज देती हुई दिख रही हैं।

वहीं इन फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है, आपको बता दें कि बेला हदीद को आखिरी बार शॉर्ट फिल्म ‘गोगिंग होम विद बेला हदीद‘ में देखा गया था। जिसमें बेला के काम को काफी पसंद किया गया था। और अब उनका ये स्टाइलिश अंदाज भी सभी को भा रहा है।