फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का बदल सकता है टाइटल, मेकर्स ने कही ये बात

फिल्म 'पृथ्वीराज'
फिल्म 'पृथ्वीराज'

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘पृथ्वीराज’ चर्चाओं में बनी हुई है,   फिल्म में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी अपने करियर की शुरुआत करने वाली है।वहीं रिलीज से पहले फिल्म को लेकर हंगामा शुरु हो गया है, गुर्जर समाज पहले ही पृथ्वीराज चौहान को राजपूत कहने पर नराराजगी जता चुका है, वहीं अजमेंर में भी फिल्म को लेक विरोध-प्रदर्शन देखने को मिले। खबरों की मानें तो फिल्म में इतिहास के तथ्यों को छेड़छाड़ करने का  आरोप लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर करणी सेना ने भी फिल्म के टाइटल को लेकर आपत्ति जताई है।

करणी सेना के फिल्म के टाइटल को लेकर आपत्ति जताने के बाद अब मेकर्स फिल्म का नाम बदलने पर विचार करने को मजबूर हैं, करणी सेना के युवा विंग के अध्यक्ष और फिल्ममेकर सुरजीत सिंह राठौर ने दावा किया है कि उन्होंने फिल्म मेकर्स से मुलाकात की थी और उन्होंने उन्हें फिल्म का नाम बदलने की बात कही है।

सुरजीत सिंह के मुताबिक करीब 8 महीने से पृथ्वीराज का टाइटल बदलने की बात चल रही है।  वहीं दूसरी तरफ मेकर्स का कहना है कि वह ‘पृथ्वीराज’ का नाम बदलने पर विचार नहीं कर रहे हैं. ऐसे में देखना ये है कि मेकर्स करणी सेना के दवाब में आकर फिल्म का टाइटल बदलते हैं या नहीं।  ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि- ‘करणी सेना की मांग अदालत के सामने नहीं टिकेगी और निर्माता भी संगठन के आगे झुकने के मूड में नहीं है।

इससे पहले सुरजीत सिंह राठौर ने कहा था कि, ‘जब फिल्म महान पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है तो वह फिल्म का टाइटल ‘पृथ्वीराज’  कैसे रख सकते हैं, हम चाहते हैं कि टाइटल को उनके पूरे नाम में बदल दिया जाए और उन्हें सम्मान दिया जाए.’ यही नहीं, करणी सेना ने यह भी मांग की है कि फिल्म को रिलीज किए जाने से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी जानी चाहिए। सुरजीत सिंह राठौर ने चेतावनी दी है कि अगर मेकर्स संगठन की डिमांड नहीं मानते तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।