
खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘रत्सासन’ की शूटिंग के लिये मसूरी पंहुच गये हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ रकुलप्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग मसूरी की हसीन वादियो में की जानी है, खबरों की मानें तो अक्षय मसूरी के बार्लोगंद स्थित सेंट जॉर्ड स्कूल में फिल्म के कुछ सीन्स शूट कर चुके हैं। बता दें कि रत्सासन तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक होगी, और इस फिल्म में अक्षय पुलिसवाले का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म को मंयक तिवारी प्रोड्यूस करने वाले हैं, और इंप्रेशन गुप्र के बैनर तले बनने जा रही है। और इसके निर्माता वासु भगवानी और रंजीत तिवारी हैं। वहीं इस फिल्म की शूटिंग की बात की जाये तो फिल्म की शूटिंग मसूरी धनोल्टी, देहरादून जैसी खूबसूरत वादियों में की जायेगी। यानि फिल्म में आप खूबसूरत नजारों का लुफ्त उठा सकेंगे।
ये फिल्म क्राइम थ्रिलर सस्पेंस होगी, जिसमें एक साइको किलर की कहानी को दिखाया गया है। कि कैसे एक युवा लड़कियों को अपना शिकार बनाता है और बार- बार पुलिस से बचाने में भी कामयाब रहता है। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में फैंस को बताया, अभी बीते दिनों ही उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामसेतू’ का शूट पूरा किया था जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी। फिल्म ‘राम सेतू’ जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।