
टीवी का फेमस सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ सबका पसदींदा सीरियल है। इस शो के सभी कलाकारों को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है।
साल 2020 में शो की लीड किरदार अनीता भाभी की भूमिका निभाने वालीं सौम्या टंडन ने सीरियल छोड़ दिया था , जिसके बाद सौम्या टंडन काफी चर्चाओं में बनी रहीं। वहीं अब नेहा पेंडसे ने भी सीरियल को छोड़ने का मन बना लिया है। जी हां खबरों की मानें तो नेहा पेंडसे भी सीरियल को छोड़कर जाने वाली हैं। ऐसे में निर्माताओं के लिये एक बार फिर से नई अनीता भाभी को ढ़ूढना टास्क बन चुका है।

खबरों के मुताबिक अभिनेत्री नेहा पेंडसे इस शो को अलविदा कह सकती हैं। वहीं शो के निर्माता अब एक बार फिर से भाभीजी घर पर हैं के किरदार के लिये ऐसे करेक्टर को ढूंढने में लगे हुए हैं जो नेहा को रिप्लेस करके अनीता भाभी के किरदार को बखूबी निभा सके। इससे पहले सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदें भी शो को छोड़कर जा चुकी हैं।