
सासंद और AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी की सुरक्षा बढ़ा दी है, खबरों के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। उन्हें अब सीआरपीएफ की सुरक्षा मिलेगी। गुरुवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कार पर दो युवकों ने हमला कर दिया, असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करके दिल्ली लौट रहे थे, उसी दौरान उनकी कार पर हापुड़ के पास एक टोल प्लाजा पर फायरिंग की गयी।
वहीं हमले के बाद ओवैसी ने सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि ना डरने वाला हूँ, ना सिक्योरिटी लेने वाला हूँ। और अपना चुनाव प्रचार जारी रखूँगा। अगर किसी माई के लाल में दम है तो मार के दिखाए मुझे। हापुड़ पुलिस ने मुताबिक मेरठ से दिल्ली जाते समय सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर 5.20 बजे के आस पास दो अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया।
आपको बता दें कि हमला करने वाले युवकों के नाम सचिन और शुभम हैं, पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से असलहा और घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई है। पूछताछ में हमलावारों ने बताया कि पार्टी के नेताओं के बयानों से वो नाराज थे। और इसी वजह से इन्होंने ये कदम उठाया।