हुमा कुरैशी के लिए ये साल होने वाला है बेहद ही ख़ास, एक महीने में रिलीज होगीं 3 मूवीज

huma-films
huma-films

 हुमा कुरैशी साल 2022 में काफी धमाल मचाने वाली हैं, जी हां हुमा कुरेशी एक महीने में 3 मूवीज के  रिलीज के साथ अपने फैंस को मनोरंजन का डोज देने वाली हैं। और जिसकी शुरुआत साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज ‘मिथ्या’ से हो चुकी है।  जो कि 18 फरवरी को Zee5 पर रिलीज की जाने वाली है।  इसके बाद  तमिल सुपर स्टार अजित के साथ “वलमाई” में हुमा स्टंट करते हुए दिखाई देने वाली हैं। पहली बार फैंस हुमा को एक्शन करते देखने वाले हैं।  

इसके अलावा हुमा साल के आखिर में मोनिका ओ माय डार्लिंग, डबल एक्सएल और महारानी के दूसरे सीज़न में भी नज़र आने वाली हैं। यानि हुमा कुरेशी के लिये ये साल होने वाला है काफी अच्छा, और हो भी क्यों ना उनके पास काफी सारे प्रोजेक्टस की लाइन जो लगी है।

 इस मूवी को 24 फरवरी को 4 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज़ किया जायेगा, इसके अलावा हुमा फिल्म गंगूबाई काठ्यावाड़ी में भी अभिनय करती दिखाई देने वाली हैं। गंगूबाई काठ्यावाड़ी के निर्देशक संजय लीला भंसाली हैं, और इस फिल्म को 25 फरवरी को रिलीज़ किया जाना है। वहीं हुमा कुरैशी का कहना है कि “ काम के मामले में 2021 मेरे लिए कुछ खास साल साबित हुआ है, 2022 भी कुछ अलग नहीं नज़र आ रहा है।  मुझे उम्मीद है कि मुझे अपने फैंस से वही प्यार और सराहना भी मिलने वाली है।