करिश्मा तन्ना ने पहना 66,080 का शरारा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं हल्दी सेरेमनी की फोटोज

करिश्मा तन्ना हल्दी सेरेमनी
करिश्मा तन्ना हल्दी सेरेमनी

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) 5 फरवरी 2022 को बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के  साथ सात फेरे लेने वाली हैं। उनकी हल्दीसेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।  

हल्दी सेरेमनी के दौरान कपल ने व्हाइट आउटफिट में एक-दूसरे को ट्विन किया था। करिश्मा ने डिजाइनर सुकृति और आकृति के कलेक्शन से एक सफेद ड्रेस पहनी थी, जिसकी कीमत 66,080 रुपए है। उनके हल्दी आउटफिट में शरारा के साथ स्ट्रैपी कुर्ता और किरण बॉर्डर वाला दुपट्टा था। इसी के साथ उन्होंने अपने लुक को फ्लोरल ज्वेलरी से स्टाइल किया था।

करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हल्दी सेरेमनी की फोटोज और वीडियो को शेयर किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे ये कपल अपनी हल्दी सेरमनी को इंजॉय करते नजर आ रहा है।