जानें कब होंगे बृहस्पति ग्रह अस्त, इन 4 राशि वालों को रखना होगा ख़ास ध्यान

बृहस्पति (Brihaspati) ग्रह जिसे गुरु ग्रह भी कहा जाता है बेहद शुभ होता है. यह ग्रह ज्ञान के साथ-साथ गुरु, धर्म, संतान, बुद्धि विवाह आदि का कारक माना गया है। बता दें कि देवगुरु बृहस्पति 19 फरवरी के दिन अस्त होने वाले हैं।  वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, जब भी कोई ग्रह में परिवर्तन आता है या वो अस्त होता है तो उसका प्रभाव सीधे मनुष्य के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में यह जाना बेहद जरूरी है कि किन लोगों के लिए बृहस्पति ग्रह के अस्त होने का प्रभाव पड़ेगा तो चलिये जानते हैं।

बृहस्पति देव के अस्त होने पर सिंह राशि, धनु राशि, मीन राशि और कर्क राशि पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। बृहस्पति देव के अस्त हो जाने के बाद किसी भी नए काम की शुरुआत करने से बचना चाहिये। साथ ही आर्थिक परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता हैं

अगर आप भी सिंह राशि, धनु राशि, मीन राशि और कर्क राशि वाले जातक हैं तो इन उपायों को अपनाकर गुरु दोष के प्रभाव को कम कर सकते हैं।

गुरुवार के दिन 108 बार ‘ॐ बृं बृहस्पते नम:’ मंत्र का जप करें।
गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनें।
गुरुवार के दिन चने की दाल, हल्दी आदि पीली चीजों का दान करें।
गुरुवार के दिन बेसन के लड्डू का भोग विष्णु भगवान को लगायें।
गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा करें।
हो सके तो गुरुवार के दिन व्रत रखना चाहिए,और बिना नमक का भोजन करें।