रुटीन में शामिल करें ये चीजें, और पाये दमकता चेहरा

बाहर से खूबसूरत होने की वजह अंदर से हेल्दी बनाना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ आसान से टिप्स जिनकी मदद से आप भी पा सकते हैं खूबसूरत स्किन।

दिन में चलना-फिरना सिर्फ आपको पतला ही नहीं बनाए रखता, बल्कि कम उम्र में बूढ़ा होने से भी बचाता है। स्किन का ग्लो और हेल्थ ब्लड फ्लो पर निर्भर करता है। ऐसे में जब स्किन को पर्याप्त मात्रा में पोषण नहीं मिलेगा, तो वह चमकदार और सुंदर नहीं बन सकती। इसलिए, आप पूरे दिन में जितना हो सके, चलने-फिरने, योगा, हल्का व्यायाम करने की कोशिश करें।

 स्किन को चमकदार और जवान बनाए रखने के लिए आपको हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए। इस लिस्ट में हरी सब्जियां, फलियां, साबुत अनाज, विटामिन-सी वाले फूड्स आदि हेल्दी फूड्स शामिल है। साथ ही समय पर सोने और समय पर उठने की आदत डाल लें, दरअसल सुबह के समय वातावरण में शुद्ध व ताजी हवा मौजूद होती है और इससे जिससे शरीर को भरपूर ऑक्सीजन मिलेगी और त्वचा की नयी कोशिकाओं के उत्पादन में मदद मिलेगी। इस वजह से हर रात 10-11 बजे तक सो जाइए और सुबह 5-6 बजे तक उठकर खुली हवा में टहलने की कोशिश करें।