घर पर ऐसे बनायें मसाला टी, साथ ही बढ़ेगी इम्यूनिटी

masala-tea-recipe
masala-tea-recipe

आज हम बात करने वाले हैं मसाला चाय की, जी हां भारत में अधिकतर  घरों में दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है। और आद हम आपको बताने जा रहे हैं चाय के जायके को आप कैसे बढ़ा सकते हैं। महामारी के इस समय में इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है. ऐसे मसाला चाय के सेवन से आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। तो चलिये जानते हैं कि घर पर रहकर कैसे आप मसाला चाय का लुफ्त उठा सकते हैं।

सामग्री
पानी – दो कप
दूध – 30 मिली
चायपत्ती
चीनी स्वाद अनुसार
सौंठ पाउडर – 1/4 चम्मच
काली मिर्च – तीन या चार साबुत
दालचीनी स्टिक – एक
हरी इलायची – 3 या 4
अदरक कुटी हुई
लौंग 2 या 3 साबुत 

मसाला चाय बनाने की विधि
सबसे पहले पानी को उबालें और उसमें चाय पत्ती डालें और थोड़ी देर पानी को उबलने दें।  इसके बाद इसमें हरी इलायची, दालचीनी स्टिक, अदरक, लौंग, सौंठ, काली मिर्च आदि डालें। जब चाय पत्ती अच्छे से उबल जाये तो इसमें दूध और चीनी को मिलाएं और थोड़ी देर तक उबालें।