दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर हुईं जमकर ट्रोल, यूजर्स ने किये भदे कॉमेंटस

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी फिल्म  गहराइयां (Gehraiyaan) को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें कि फिल्म गहराइयां (Gehraiyaan) को  अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया था। लेकिन दीपिका की ये फिल्म किसी को पसंद आई तो किसी ने अपना सिर पकड़ लिया। वहीं एक बार फिर से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका एक साथ नजर आने वाले हैं। जी हां  दीपिका और शाहरुख फिल्म ‘पठान  में पर्दे पर दिखाई देंगें, (Pathaan)’ की शूटिंग स्पेन में की जानी है।

यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल:
आपको बता दें दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसके बाद उन्हें जमकर  ट्रोल किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने लाल कलर की टर्टल नेक टी शर्ट और लेदर पैंट पहन रखी थी और फिर क्या था , दीपिका के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कॉमेंटस की बौझार लग गई। दीपिका के खराब फैशन सेंस की वजह रणवीर सिंह को बताया है, . एक यूजरन ने लिखा- ‘ये रणवीर सिंह बन गई है.’ एक यूजर ने लिखा- ‘अब रणवीर सिंह का तो असर आना ही था’. एक अन्य ने लिखा- ‘इनका स्टाइलिस्ट कौन है?’ एक अन्य ने लिखा- ‘जोमैटो गर्ल.’ सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर इस तरह के ही कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि पति तो पागल था ही ये भी पागल हो गई है।