पीएम मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति, ब्लोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर करेंगे बात

pm modi
pm modi
Pm-Modi News
Pm-Modi News

खबर के मुताबिक आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लोदिमीर जेलेंस्की (Zelenskyy) से फोन पर बात कर सकते हैं। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी ANI ने दी है।

यूक्रेन और रूस के बीच पिछले 12 दिनों से युद्ध जारी है।  हमले में रूसी सेना ने यूक्रेन के कई शहरों को तबाह कर दिया है। साथ ही यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने का भी मिशन जारी है। मिशन गंगा के तहत अब तक भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। आपको बता दें कि  रविवार को यूक्रेन के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि वो रूस से बात करें और उन्हें हमले रोकने को लेकर बात करें।