परिवार संग डिनर पर स्पॉट हुए रणबीर कपूर, फैंस ने आलिया भट्ट् को किया मिस

आजकल बॉलीवुड़ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी काफी चर्चा में बनी रहती है। अक्सर इन दोनों को साथ में देका जाता है। साथ ही इनकी शादी का भी फैंस क बेसब्री से इंतजार है। बता दे कि बीते रविवार को रणबीर ने अपना वक्त अपने परिवार के साथ बिताया। इस दौरान उनको अपने पूरे परिवार के साथ डिनर पर स्पॉट किया गया। और इस बात की जानकारी उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करके दी।  

सोशल मीडिया पर फोटोज हुईं वायरल
रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी के अलावा फोटोज में उनकी मां नीतू कपूर, अंकल रणधीर कपूर और बाकी लोग दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इन फोटोज में आलिया कहीं गायब हैं। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन कमेंट सेक्शन में लोगों ने लिखा कि ‘उन्हें इस फ्रेम में एक शख्स की कमी खल रही है।

फैंस ने आलिया भट्ट को किया मिस
कमेंट्स में फैंस का इशारा आलिया भट्ट की तरफ रहा। आपको बता दें कि आलिया भट्ट रणबीर कपूर के फैमिली इवेंट्स में भी मौजूद रहती हैं। लेकिन इन फोटोज में फैंस आलिया को मिस कर रहे हैं। वैसे जल्द ही ये जोड़ी फिल्म ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली है।