
अपनी फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी को लेकर आलिया भट्ट को काफी सराहना मिल रही है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है। बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है। गंगुबाई काठियावाड़ी ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
वहीं अब खबरे आ रही हैं कि आलिया बहुत जल्द अब अपना हॉलीवुड़ डेब्यु करने वाली हैं। जी हां यानि दीपिका, प्रियंका के बाद आलिया भी बॉलीवुड़ का रुख करने वाली हैं। इस सब से तो यही लग रहा है कि आलिया की फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी उनके लिये लकी साबित हुई है।

ख़बरों की माने तो आलिया, नेटफ्लिक्स की ओरिजनल मूवी से हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं, मूवी का नाम हार्ट ऑफ स्टोन होगा।फिल्म में आलिया के साथ हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस गैल गैडोट दिखाई देने वाली है, बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके आलिया भट्ट के हॉलीवुड डेब्यू के बारे में जानकारी दी।