इन राज्यों में घट सकते हैं पेट्रोल -डीजल के दाम

आजकल हर कोई पेट्रोल -डीजल के दामों से परेशान है, हर कोई अच्छे दिन की ओर देख रहा है किआख़िरकार अच्छे दिन कहां गये। वादे सिर्फ़ जुमलों में बदलते दिखाई दे रहे हैं और आम आदमी मंहगाई की मार से परेशान है. लेकिन 2 राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल – डीजल सस्ता हो सकता है। ऑल इंडिया कमेटी ( एआईसीसी) की हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने ये जानकारी देते हुए कहा। रजनी पाटिल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ तस्वीर में दिखाई दीं।

पाटिल ने कहा कि कांग्रेस शासित पंजाब और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों को पेट्रोलियम उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के लिए पहले ही कहा जा चुका है।

 

उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह की पूर्ववर्ती सरकार ने वैट में दो प्रतिशत की कमी की थी, कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान आवश्यक सामग्रियों के दाम तेजी से बढ़े हैं।

पाटिल ने कहा कि पेट्रोल -डीजल की आसमान छूती कीमतों के विरोध में सरकार को प्रस्तावित भारत बंद हिमाचल प्रदेश में भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रभावी होगा।

इतना ही नहीं पाटील की मानें तो पूर्ववर्ती संयुक्त प्रहतिशील गठबंधन सरकार के दौरन कच्चे तेल का दाम काफी उच्च स्तर पर था, लेकिन इसके बाद भी देश में पेट्रोलियम उत्पादों की दरें कम थीं. इतना ही नहीं उन्होनें कहा कि जनता 2019 के अगामी चुनाव में भाजपा को इस बात का जबाब जरुर देगी.