निया शर्मा का हॉट अवतार देखें- ‘होर पिला’ गाने में

छोटे पर्दे की बड़ी अदाकार निया शर्मा का इस साल का सबसे हॉट गाना हाल ही में रिलीज़ हुआ है। इस मशहूर अदाकारा को आपने छोटे पर्दे यानि टेलीविजन सीरियल में कभी साड़ी में लिपटी बहू तो कभी खतरों की खिलाड़ी बन जलवे दिखाते तो खूब देखा होगा। लेकिन यहाँ निया शर्मा का एक नया अवतार आपको इस गाने में देखने को मिलेगा।

निया शर्मा के इस नए गाने का नाम है ‘होर पिला’। निया शर्मा को आप इस गाने में नशे में झूमती गाती लड़की के किरदार में पाऐंगे। साँवली सूरत की खूबसूरत अदाकारा के अभिनय से तो आप परिचित ही होगें लेकिन अब आप अपनी पसंदीदा अदाकारा को उसके नए गाने पर थिरकते भी देखेंगे।Image result for nia sharma hd picsगौरतलब है कि यह खूबसूरत अदाकारा अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों पर तो राज़ करती ही आई हैं। साथ ही यह कहना भी गलत नहीं होगा कि दर्शकों ने भी निया शर्मा के अभिनय को दिल से सराहा है।Image result for nia sharma hd picsनिया शर्मा का नया गाना ‘होर पिला’ को अभी सोशल मीडिया पर आए कुछ ही घंटे हुए हैं कि निया के इस गाने पर दर्शकों के लाइक्स की बौछार मानो होने लग गयी है। निया के इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि छोटे पर्दे से करियर की शुरूआत करने वाली यह अदाकरा खतरों के खिलाड़ी जैसे रियालिटी शॉ में अपना हुनर आजमा चुकी हैं। खतरों के खिलाड़ी शॉ में निया के स्टंट टास्क को काफी सराहा जाता था।Image result for khatron ke khiladi season 8 cover imagesहाल ही में निया शर्मा कलर्स के पॉपुलर शॉ इस इश्क में मर जाँवा में नज़र आई थीं। निया के अभिनय को इस शॉ में काफी पसंद किया गया था।Image result for nia sharma hd hor pila27 वर्षीय यह खूबसूरत एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग के करियर की शुरूआत स्टार प्लस के शॉ काली एक अग्निपरीक्षा से की थी इसके अलावा निया स्टार प्लस के ही एक पॉपुलर सीरियल एक हजारों में मेरी बहना में भी नज़र आयी थीं।। बता दें बॉल्ड एक्ट्रेस निया ने इस सीरियल में कैंसर पीड़ित लड़की का अभिनय किया था। अभिनय को अधिक प्रभावी बनाने के लिए निया बाल्ड लुक में भी नज़र आयीं थी।Image result for nia sharma hdगौरतलब है कि इस मशहूर अदाकारा का ‘होर पिला’ गाना पहला बॉलिवुड गाना नहीं है। इससे पूर्व भी उनके कई बॉलिवुड गाने सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं। ऐ हमनवा, रात की, ऐ अजनबी जैसे गानों में निया का हॉट अवतार दर्शकों को देखने को मिला था।Related imageनिया शर्मा ने जहां अपने करियर की शुरूआत काली एक अग्निपरीक्षा से की थी उसके अलावा निया  शॉ जमाई राजा, बहनें, इस प्यार को क्या नाम दूं, प्यार का दर्द प्यारा –प्यारा मीठा-मीठा में अपने अभिनय के परिचय दे चुकीं हैं।Image result for nia sharma hd hor pilaनिया शर्मा के पुराने गानों को भी काफी पसंद किया गया था। देखना दिलचस्प होगा कि निया अपने इस नए गाने से दर्शकों की कितनी वाहवाही बटोर पाती हैं।

 

 

 

1 Comment

Comments are closed.