
आजकल स्ट्रेट हेयर हर लड़की की पसंद बनते जा रहे हैं, कई लड़कियां रोजाना बालों को स्ट्रेटनर की मदद से सीधा करती हैं और इसके चलते बाल बुरी तरह से डैमेज हो जाते हैं। आज हम बताने जा रहे हैं कुछ घरेलू नुस्खे जिनको अपनाकर आप घर पर ही अपने बालों को स्ट्रेट कर सकती हैं। और पार्लर के झंझटो से बच सकती हैं।
मुल्तानी मिटटी पैक:
मुल्तानी मिट्टी बालों के लिए अच्छी मानी जाती है, जी हाँ और इसको लगाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में बस एक अंडे का सफेद भाग और दो बड़े चम्मच चावल का आटा मिलाएं। इस पेस्ट में थोड़ा पानी मिलाएं ताकि एक कंसिस्टेंसी बने जो आपके बालों पर बनी रहे। अब इस पेस्ट को बालों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। करीब 30 मिनट के बाद बालों में धीरे से कंघी करें और अब इस पेस्ट को दोबारा लगाएं और बालों में कंघी करें। फिर अपने बालों को धो लें।
शहद पैक:
इस हेयर पैक को बनाने के लिए एक कप दूध में एक चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। इसको करीब 2-3 घंटे तक लगा रहने दें। फिर शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करके इसे धो लें।
नारियल दूध से पायें खूबसूरत बाल:
इसे बनाने के लिए एक गिलास नारियल के दूध में एक मीडियम साइज नींबू का रस मिलाएं। उसके बाद इन दोनों को अच्छी तरह मिला लें और फिर मिश्रण को 3 घंटे या इससे ज्यादा के लिए फ्रिज में रख दें, जब तक कि यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। इस पेस्ट को लगाने के बाद बालों को कवर करें। इसे कवर करने के लिए एक तौलिया को गर्म पानी में भिगोएं और फिर निचोड़ कर इससे बाल कवर करें। करीब 25 से 30 मिनट के लिए कवर करें फिर शैम्पू की मदद से धो लें।