Dasvi Film Review in Hindi: वीकेंड पर लेना चाहते हैं कॉमेड़ी का डोज, तो देख सकते हैं फिल्म ‘दसवीं’

film-review-dasvi-in-hindi
film-review-dasvi-in-hindi

कलाकार- अभिषेक बच्चन, यामी गौतम, निम्रत कौर, दानिश हुसैन
डायरेक्टर- तुषार जलोटा
रेटिंग- 3

फिल्म दसवीं में अभिषेक बच्चन(गंगाराम चौधरी) को एक  भ्रष्ट सीएम के किरदार में दिखाया गया है। वहीं, यामी गौतम पुलिस ऑफिसर और निम्रत कौर अभिषेक बच्चन की पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं।

फिल्म की कहानी:
अभिषेक बच्चन (गंगाराम चौधरी) को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद कर दिया जाता है, ऐसे में उनकी भोली-भाली पत्नी बिमला देवी चौधरी (निम्रत कौर) को अचानक से सीएं की कुर्सी पर बैठा दिया जाता है, दूसरी ओर गंगाराम  चौधरी जेल में रहते हुए दसवीं करने का चेलेंज आइपीएस ऑफिसर ज्योति देसवाल (यामी गौतम) को देते हैं। वो चैलेंज करते हैं कि वह दसवीं पास करके दिखाएंगे। और अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो सीएम की कुर्सी पर कभी नहीं बैठेंगे। किस तरह से गंगाराम चौधरी 10वीं की परीक्षा पास कर पायेगा?  इसके लिये आपको दसवीं फिल्म देखनी होगी, जो कि नेटफिलक्सि पर रिलीज की जायेगी।

एक्टिंग:
अभिषेक बच्चन का जाट सीएम का किरदार काफी मजेदार होगा। वहीं, यामी गौतम ने एक बार फिर से अपने फैंस को इंप्रेस करती नजर आ रही हैं, साथ विमन इम्वारमेंट का भी कहीं ना कहीं फिल्म में मैसेज मिलता नजर आ रहा है।  हालांकि, डायलॉग डिलीवरी में थोड़ा फीकापन आपको लग सकता है।  इसके अलावा निम्रत कौर के किरदार की बात की जाये तो निम्रत कौर एक आदर्श पत्नी और दूसरी ओर तेज तर्रार सीएम का किरदार बखूबी निभाया है। वहीं इन सभी किरदारों के बीच पॉपुलर यूट्यूबर अरुण कुशुवाहा यानी छोटे मियां के किरदार की बात ना हो भला ये कैसे हो सकता है। अरुण कुशुवाहा घंटी के किरदार में नजर आने वाले हैं, फिल्म में अरुण कुशुवाहा को भी अच्छा ख़ासा रोल ऑफर हुआ है, वो हमेशा अभिषेक बचच्न के साथ आपको दिखाई देते हैं।  फिल्म दसवीं की कहानी अशिक्षा, सत्ता, भ्रष्टाचार, जेल के अंदर की हालत जैसे मुद्दे पर बनाई गई है, जहां एजुकेशन को लेकर बात की गई है।  फिल्म इंटरवल से पहले आपको बोर कर सकती है। लेकिन सैकंड हाफ के बाद आपको रुचि आने लगेगी।

फीक़ा लग सकता है आपको गानों का पार्ट:
गानों की बात करें तो फिल्म में गाने कम हैं, और कोई भी गाना पॉपुलर नहीं होने वाला है, तो फिल्म का गाने का पार्ट आपको फीका लग सकता है।

क्यों देखें?
फिल्म दसवीं की कहानी की बात करें तो ये फिल्म एजुकेशन का मैसेज देने वाली है, ड्रामा के साथ-साथ कॉमेड़ी का भी डोज आपको इसमें देखने को मिलेगा। तो आप फैमिली के साथ देख सकते हैं। और बीच-बीच में हंसी के ठिठोरे लगा सकते हैं। वहीं बात अभिषेक बच्चन, यामि गौतम की करें तो इनके फैंस को पहली बार जाट लुक देखने को मिलने वाला है। तो आप भी अगर वीकेंड पर कॉमेड़ी का डोज लेना चाहते हैं तो इस फिल्म को देख सकते हैं।