यूपी, एमपी में दिखेगा हीटवेव का असर, इन राज्यों में बारिश की संभावना

हीटवेव
हीटवेव

उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में अगले 4-5 दिन लू चलने वाली है, मौसम विभाग कहना है कि अगले 3 दिन के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढोतरी हो सकती है। वहीं अगले 4-5 दिन तक लू चल सकती है। यानि दिल्ली समेत देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में आ सकते हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक कहा गया है कि अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के अलग अलग हिस्सों में भीषण गर्मी और हीट वेव लोगों को परेशान कर सकती है। पूर्वी राजस्थान के अलग अलग हिस्सों में अगले 5 दिनों तक हीटवेव देखने को मिल सकती है।

, मध्य प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में हीटवेव और भीषण गर्मी:
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिणी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में हीटवेव और भीषण गर्मी से लोग परेशान हो सकते हैं। अगले कुछ दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश और बिहार के अलग अलग हिस्सों में हीटवेव की देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र, जम्मू डिवीजन में 6-8 अप्रैल के दौरान, झारखंड में 7-10 अप्रैल के दौरान और दक्षिणी पंजाब और छत्तीसगढ़ में 9-10 अप्रैल के बीच हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है। 

इन राज्यों में हो सकती है बारिश
वहीं मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों, सिक्किम, असम, मेघालय में बारिश हो सकती है। वहीं केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, कर्नाटक के कुछ इलाकों गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।