गर्मियों में क्या खाऐं और क्या ना खाऐं

वैसे तो गर्मियों की शुरुआत हुऐ 1 महीने से ऊपर का समय बीत गया है। मई का महीना चल रहा है, तेज धूप जहाँ आपको कई तरह की स्कीन प्रॉब्लम्स दे रही है वहीं स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याऐं भी इस दौरान परेशान करती हैं।Image result for गर्मी का मौसमगर्मियों के मौसम में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना चाहिए। विशेषकर सही खाना-पीना इस मौसम में स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक होता है। आपको यह पता होना चाहिए कि गर्मियों में पसीना आने के कारण शरीर से पानी की मात्रा कम हो जाती है। जिसे हम डिहाइड्रेशन के नाम से जानते हैं।Image result for HEALTH PROBLEMS IN SUMMERइससे चक्कर आने जैसी समस्या इस मौसम में आम हो जाती है। इसके अलावा गर्मी के इस मौसम में आपको लू लगना, डायरिया, पीलिया जैसी स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियाँ भी परेशान कर सकती हैं।

तो आइये जानते हैं हमें गर्मियों में किन पदार्थों का सेवन करना चाहिए तथा किन का सेवन करने से बचना चाहिए-

किन पदार्थों के सेवन से बचें-Image result for TEA AND COFFEE HDचाय और कॉफी– चाय या कॉफी शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं। गर्मियों में शरीर में अधिक गर्मी देने वाले पदार्थों के सेवन से हमें बचना चाहिए। चाय और कॉफी का सेवन केवल सर्दियों के मौसम में ही फायदेमंद रहता है। लेकिन यदि आप चाय या कॉफी के आदी हैं तो इस मौसम में चाय या कॉफी का सेवन दिन में केवन 1 बार ही करें अन्यथा इसमें पाये जाने वाले कैफीन की मात्रा से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या शरीर में आ सकती है।Image result for JUNK FOODतली हुई चीजें या जंक फूड– तली हुई चीजें और जंक फूड वैसे तो हर मौसम में आपको नजरअंदाज़ ही करनी चाहिए। लेकिन गर्मी के इस मौसम में आपको इन चीजों का सेवन भूल कर भी नहीं करना। आपको यह पता होना चाहिए कि तली हुई चीजें तथा जंक फूड आसानी से पचते नहीं हैं। इससे आपको पाचन संबंधी समस्याऐं आ सकती हैं साथ ही फूड इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है।

Related imageपपीता और पाइन-एप्पल– इन दोनों ही फलों के सेवन से शरीर में गर्मी पैदा होती है। खासकर गर्मियों के मौसम में हमें हमारे शरीर को गर्मी देने वाले फल नहीं बल्कि ठंडे और रसदार फलों का सेवन फायदेमंद रहता है।Image result for NONVEGमाँस– गर्मियों में आपको मांस के सेवन से बचना चाहिए। मांस खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है जो कि कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का कारक इस मौसम में बनता है।Image result for DRY FRUITSड्राई-फ्रूट्स वैसे तो ड्राई फ्रूट्स का सेवन आपकी सेहत के लिए अच्छा समझा जाता है लेकिन अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसानदेह भी होता है। ड्राई-फ्रूट्स शरीर में गर्मी पैदा करते हैं इसलिए आपको इनके अत्यधिक सेवन से इस मौसम में बचना चाहिए।

क्या खाऐं- जैसा कि हम जानते हैं गर्मियों के मौसम में हमें गर्मी देने वाले नहीं बल्कि ठंडे पदार्थों का सेवन करना चाहिए तो आइए जानते हैं इन पदार्थों में हम क्या शामिल कर सकते हैं-Image result for WATER MELONतरबूज– यह एक ऐसा फल है जो रसदार है। तरबूज में प्रचुर मात्रा में पानी होता है। तरबूज का सेवन यदि गर्मियों में किया जाए तो इससे शरीर में पसीने के कारण हुई पानी की कमी दूर होने में मदद मिलती है। इसके अलावा तरबूज में विटामिन सी, फाइबर, विटामिन बी वन, विटामिन बी टू, विटामिन बी फाइव प्रचुर मात्रा में मिलता है।Image result for CUCUMBERखीरा– गर्मियों में खीरे का सेवन शरीर में पानी की मात्रा को नियंत्रित ऱखता है। प्राय़ः आपने देखा भी होगा गर्मियों में कटे हुए खीरे को बेचनेवाले सार्वजनिक स्थानों में घूमते हैं। गर्मियों में आपको खीरे का सेवन कई तरह की बीमारियों से बचाता है।Image result for NIMBU SHIKANJIनींबू-शिकंजी गर्मियों में शरीर में पानी की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए नींबू शिंकजी फायदेमंद रहती है। तेज धूप के कारण चक्कर आने पर भी नींबू शिकंजी का प्रयोग असरदार रहता है।

 

 

1 Comment

Comments are closed.