
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा (Ajay Devgn Kajol Daughter) देवगन हाल ही में 18 साल की हो चुकी हैं। बता दें कि न्यासा भी बाकी स्टार किड्स की तरह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वैसे तो न्यासा का कोई ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है, लेकिन आए दिन उनकी फोटोज और वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल होती रहती हैं।
न्यासा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसमें उनका ग्लैमरस लुक वायरल हो रहा है, इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं न्यासा को कॉमेंट की छड़ी लग गयी है।एक यूजर ने लिखा, ‘न्यासा तो अपनी मां काजोल से भी बेहद खूबसूरत हैं।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘न्यासा को जल्दी ही बॉलीवुड में एंट्री करनी चाहिए।’
न्यासा फोटोज में शॉर्ट व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वो अपने कर्वस भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। आपको बता दें कि न्यासा ने लैक्मे फैशन वीक में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक भी कर चुकी हैं। खबरों की मानें तो न्यासा को भी जल्द ही फिल्मों में देखा जा सकता है, फिलहाल वो विदेश में पढ़ाई पूरी कर रही हैं।