हिंदी भाषा विवाद पर सोनू सूद ने दिया, दिल छू लेने वाला बयान

Sonu Sood
Sonu Sood

कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप अपने एक बयान की वजह से चर्चा में बने हुए हैं, जी हां उनके एक बयान ने साउथ और नॉर्थ फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा खड़ा कर दिया है। हिंदी को राष्ट्रीय भाषा ना मानने वाले किच्चा सुदीप के इस बयान पर फिल्म इंडस्ट्री दो गुटों में बंट गई है। जी हाँ और किच्चा सुदीप के इस बयान को तब सबसे ज्यादा सुर्खिया मिली जब सुपरस्टार अजय देवगन ने इस पर रिएक्ट किया। इसके बाद वहीं  अब सोनू सूद (Sonu Sood) का भी रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

हिंदी विवाद पर सोनू सूद ने कहा- ”मुझे नहीं लगता हिंदी को बस राष्ट्रीय भाषा कहा जा सकता है। भारत की एक भाषा है, जो है एंटरटेनमेंट। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन सी इंडस्ट्री से आते हैं। अगर आप लोगों को एंटरटेन करते हैं तो वे आपसे प्यार करेंगे। आपका सम्मान करेंगे और आपको स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा- ‘साउथ फिल्मों की सफलता हिंदी मूवीज के बनने का तरीका चेंज करेगी।’ इसके अलावा सोनू सूद का कहना है कि, ‘अब फिल्ममेकर्स को दर्शकों की सेंसिबिलिटी को समझने की जरूरत है। वो दिन चले गए जब लोग कहते थे कि अपना दिमाग छोड़कर मूवी देखने आओ। अब लोग अपना दिमाग पीछे नहीं छोड़ते और एक एवरेज फिल्म पर अपने हजारों रुपये खर्च नहीं करते। केवल अच्छे सिनेमा को स्वीकारा जाएगा। जल्द ही सोनू सूद एक तेलुगू फिल्म आचार्य में दिखाई देने वाले हैं।