गर्मियों में करें पुदीने का सेवन, मिलेंगे कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स

PUDINA KE BENEFITS
PUDINA KE BENEFITS

पुदीना गर्मी में शरीर को ठंडक देने का काम करता है, जी हाँ, गर्मी के दिनों में इसका सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है और यह लाभदायक भी माना जाता है।  पुदीना पेट की गर्मी को कम करने में मदद करता है , साथ ही ये आपके पाटन को भी ठीक करता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मी के दिनों में पुदीना खाने के क्या –क्या फायदे हो सकते हैं।

1.अगर आपको पैर के तलवों जलन की शिकायत रहती है, तो इसके लिए उनको फ्रिज में रखे हुए पुदीने को पीसकर तलवों पर लगाना चाहिए, इससे आपको  तुरंत आराम मिल सकता है

 2.सूखा या गीला पुदीना छाछ, दही, कच्चे आम के रस के साथ मिलाकर पीने से पेट में होने वाली जलन दूर करने के काम आता है, और इससे आपको ठंडक भी मिलती है। साथ ही आपको गर्मी में चलने वाली गर्म हवाओं और लू से भी बचाता है।

3.अगर आपको अक्सर टॉंसिल्स की शिकायत रहती है और इसमें होने वाली सूजन से आप परेशान हैं तो पुदीने के रस में सादा पानी मिलाकर इस पानी से गरारे करें।

4. गर्मी में पुदीने की चटनी का रोजाना सेवन सेहत से जुड़े कई फायदे होते हैं, जी हाँ, इसके लिए पुदीना, काली मिर्च, हींग, सेंधा नमक, मुनक्का, जीरा, छुहारा इन सबको मिलाकर चटनी पीस लें, ये चटनी पेट के कई रोगों से बचाव करती है।

5.पुदीने और अदरक का रस थोड़े से शहद में मिलाकर चाटने से खांसी ठीक हो जाती है। इसके अलावा अगर आप लगातार हिचकी आने से परेशान हैं तो पुदीने में चीनी मिलाकर भी चबा सकते हैं।

6. साथ ही क्या आप जानते हैं कि पुदीने की पत्त‍ियों का लेप करने से कई प्रकार के चर्म रोगों को खत्म किया जा सकता है। जी हाँ और घाव भरने के लिए भी यह बेहतरीन है। इसके अलावा गर्मी में इसका लेप चेहरे पर लगाने से त्वचा की गर्मी दूर होती है।

7.इसके अलावा पुदीने का हर रोज सेवन किया जाये तो ये आपको पीलिया जैसे रोगों से बचाने में मदद करता है, अगर पुदीने के पत्त‍ियों को पीसकर पानी और नींबू के रस के साथ पीया जाये तो ये शरीर की आंतरिक सफाई करने में भी मदद करता है।

तो आज हमने अपने इस लेख में बताया पुदीने से मिलने वाले फायदों के बारे में, तो आप भी अपनी डाइट में पुदीने को जरुर शामिल करें, ताकि आप रह सके हेल्दी।