‘द कपिल शर्मा शो’ में इस बार देखने को मिलेंगे नये चेहरे

The Kapil Sharma Show
The Kapil Sharma Show

कॉमेडी शो द कपिल शर्मा के फैंस इस कबर से काफी खुश होने वाले हैं, जी हां आपको बता दें कि जल्द ही द कपिल शर्मा शो आपको गुदगुदाने के लिए तैयार है।  रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल शर्मा अपने  शो के साथ जल्द ही वापसी करने वाले हैं।

बता दें कि कुछ समय से शो दर्शकों से दूर था। क्योंकि कपिल और उनकी टीम यूएस और कनाडा में शोज करने में बिजी थे। जिसकी वजह से कपिल को अपना शो ऑफ एयर करना पड़ा। 

वही अब कपिल शर्मा एक बार फिर से अपने दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। हांलाकि शो की तारीख को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो शो सितंबर में दस्तक दे सकता है। इस खबर को सुनकर कपिल शर्मा के फैंस को काफी खुशी होने वाली है, साथ ही शो में इस बार नए चेहरे दिखाई देखने को मिल सकते हैं।