
बिग बॉस 13 से पापुलर हुई शहनाज गिल को कौन नहीं जानता, शहनाज सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। और आए दिन अपनी फोटोज वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है। फैंस शहनाज के हर अंदाज को पसंद करते हैं। हाल ही में शहनाज का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पिंक आउटफिट में शहनाज बिल्कुल बार्बी डॉल की तरह लग रही है। और उनका ये अंदाज फैंस को काफी भा रहा है।
इस फोटोशूट को फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटोज में शहनाज पिंक कलर की शार्ट फ्राक में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वो पोनीटेल में दिखाई दे रही हैं।
फैंस को शहनाज का ये लुक बिल्कुल बार्बी गर्ल की तरह लग रहा है। शहनाज की लेटेस्ट फोटोज की बात करें तो एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया यूजर्स को खूब भा रहा है। लोग कमेंट में शहनाज पर प्यार लुटा रहे हैं।

किसी ने उनको क्वीन बताया है तो कोई उन्हें बार्बी बता रहा है। शहनाज कैटरीना कैफ के बाद बार्बी अवतार में नजर आई हैं। जी हां आपको बता दें कि इससे पहले कैटरीना कैफ बार्बी डॉल फोटोशूट करवाया था। जिसे फैंस का काफी प्यार मिला था।
वहीं अब कैटरीना के बाद शहनाज का बार्बी लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।