
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लंबे समय से बड़े पर्दे से दूरी बना ली हो, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रियंका अपने फैंस से जुड़े रहने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। देसी गर्ल अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार प्रियंका का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं।

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में केन्या गई थी जहां से वापस लौटते वक्त एक्ट्रेस ने फ्लाइट से अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था। देसी गर्ल के उस वीडियो को एक फैन पेज से इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया है। इस वीडियो में अदाकारा फ्लाइट के अंदर बैठी हुई दिख रही है, इसी के साथ उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें उड़ने से डर लगता है।

वीडियो में देसी गर्ल कभी फ्लाइट की खिड़की दिखाती तो कभी खुद को और अपनी टीम को दिखा रही हैं। साथ ही वीडियो में कैप्शन में प्रियंका ने हैशटैग के साथ ‘फियर ऑफ फ्लाइंग’ लिखा है। इसके अलावा प्रियंका ब्लैक टी और ब्लू जैकेट में अपने कैजुअल लुक में नजर आ रही है। प्रियंका अपने काम के साथ अपनी फैमली को टाइम देना कभी नहीं भूलती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने इस साल की शुरुआत में ही सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का वैलकम किया है।