
Diwali 2022: आज हम आपको बताने वाले हैं कि मध्य प्रदेश में किस जगह स्थित है राजा राम मंदिर, जी हां आपको बता दें कि भारत का ये एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां भगवान श्रीराम को राजा के रूप में पूजा जाता है। इतना ही नहीं, मंदिर में हर रोज भगवान राम को शस्त्र सलामी भी दी जाती है। यह अनोखा मंदिर, भारत के प्रसिद्ध राम मंदिरों में शामिल है, अगर आप भी इस मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो इस दीवाली पर करीए मध्य प्रदेश का रुख और पहुच जाइये राम दरबार। तो चलिये जानते हैं इस मंदिर से जुड़ी और भी कई दिलचस्प बातें।
बेतवा नदी के किनारे स्थित है ओरछा किला
राजा राम मंदिर ओरछा किले में है. यह किला मध्य प्रदेश में झांसी से 16 किमी दूर बेतवा नदी पर है, किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में बुंदेला वंश के राजा रुद्र प्रताप सिंह ने करवाया था। किले का मुख्य आकर्षण राजा महल है। इसके अलावा किले में शीश महल, फूल बाग, राय प्रवीण महल और जहांगीर महल हैं। इस किले के एक हिस्से को राम राजा मंदिर में बदल दिया गया है.
इस किले के निर्माण के बाद इस परिसर में कई महल और मंदिर बने।
इसी परिसर में राजा महल बना जिसका निर्माण 1554 से 1591 के बीच में राजा मधुकर शाह ने करवाया. यहीं वीर सिंह देव ने 1605-1627 के बीचसावन भादों महल और जहांगीर महल बनवाया। इस किले की वास्तुकला में बुंदेलखंडी और मुगल प्रभावों का मिश्रण देखने को मिलता है, इस किले के एक हिस्से में फूल बाग भी देखने को मिलता है, जहां आप फव्वारा देख सकते हैं. किले का सबसे ज्यादा आकर्षण राजा राम मंदिर है, जहां भगवान की पूजा राजा के रूप में की जाती है। तो देर किस बात की अगर आपने भी अभी तक नहीं किए हैं इस मंदिर के दर्शन तो यहां आप जरुर जायें। और देखें इस मंदिर की सुंदरता।