
आज भी लोग टेलीविज़न के राम (अरुण गोविल) और सीता (दीपिका चिखलिया) को वही प्यार-सम्मान देते हैं। जो पहले दिया करते थे। वहीं आपको बता दें कि इस जोड़ी को जल्द ही झलक दिखला जा 10 के मंच पर देखा जा सकेगा। राम और सीता की भूमिका में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को लोगों ने बेशुमार प्यार दिया। अरुण गोविल और दीपिका ने टेलीविज़न पर राम-सीता का किरदार ऐसे निभाया कि हर कोई इन्हें सच में भगवान मानने लगा था।
रामायण में भायी इन दोनों की केमिस्ट्री
रामायण में इन दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। अब एक बार फिर दोनों सितारें टेलीविज़न पर दस्तक देने आ रहे हैं। अरुण गोविल-दीपिका को झलक दिखला जा के मंच पर साथ में स्टेज शेयर करते नजर आने वाले हैं।
झलक दिखला जा 10 का नया प्रोमो शेयर किया गया
बता दें कि हाल ही में झलक दिखला जा 10 का नया प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें दीपिका और अरुण गोविल डांस रियलिटी शो के मेहमान बनकर आ रहे हैं। झलक दिखला जा पर अरुण गोविल को रावण का वध करते भी देखा जाएगा। प्रोमो में रामायण के दोनों स्टार्स सीरियल के सीन को रीक्रिएट करते दिखाई दिए। प्रोमो में दीपिका, अरुण गोविल के साथ खड़े होकर बोलती हैं, मेरे जीवन का अर्थ तब पूरा होगा, जब घर-घर में आपका सत्कार होगा।
प्रोमो को देखने के बाद फैंस काफी ख़ुश हैं
तत्पश्चात, अरुण गोविल तीर चलाकर रावण का वध कर देते हैं। लंबे समय पश्चात् टीवी पर रामायण के राम और सीता को देख कर अच्छा लगा। झलक दिखला जा के प्रोमो ने कई पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। नए प्रोमो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के सामने शो की प्रतियोगी निया शर्मा मां काली के रूप में बेहतरीन परफॉर्मेंस देती हुई नजर आती हैं। वहीं इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस काफी ख़ुश हैं।