
कलाकार : हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा, शुभा खोटे, अल्का कौशल, महत रघुवंशी, जहीर इकबाल
निर्देशक :सतराम रमाणी
स्टार – 3
कहानी
फिल्म डबल एक्सल की कहानी उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में रहने वाली राजश्री त्रिवेदी(हुमा कुरैशी) की है, जिसने कानपुर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढाई पूरी की है। साथ ही वो सोशल मीडिया पर स्पोर्ट बीट की वीडियो बनाती है। और किसी बड़े चैनल में ब्रेक मिलने का इंतजार कर रही है। लेकिन उनके सपनों के बीच में जहां जमाने का कम्पटीशन है वहीं उनकी एक मां भी हैं जो हमेशा अपनी बेटी की शादी के लिए चिंतित रहती हैं। क्योंकि राजश्री की मां को लगता है, उनकी बेटी ओवरवेट है। जैसे-जैसे राजश्री की उम्र बढ़ेगी तो कोई भी लड़का उससे कोई शादी नहीं करेगा। दूसरी ओर सायरा एक फैशन डिज़ाइनर है जिसका वजन भी कुछ अधिक है और वो अपने शरीर की वजह से लोगों से ट्रोल होती रहती है। उसका बॉयफ्रेंड भी उसको धोखा दे देता है। आगे क्या होता है, कहानी जानने के लिए आपको सिनेमाघर का रुख करना पड़ेगा।

डायरेक्शन
फिल्म हेलमेट जैसी फिल्म के बाद डबल एक्सएल के जरिए डायरेक्टर सतराम रमाणी इस फिल्म को लेकर आए हैं। देखा जाये तो फिल्म का सब्जेक्ट काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म का कहानी भटकी नजर आती है। जब राजश्री के टैलेंट को बिना परखे उनकी बॉडी साइज देखकर रिजेक्ट कर दिया जाता, उसके बाद जो उसकी चीख होती है, इस कहानी की एक और खास बात यह है कि समाज में खुद को मिसफिट से फिट कराने की जद्दोजहद के साथ-साथ यह अंदर की छिपी कुंठाओं से भी लड़ने को भी दर्शाती है।
किरदारों की भूमिका
आपको बता दें कि इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा फैशन डिज़ाइनर की भूमिका में नजर आई हैं। जिन्होंने सायरा खन्ना का किरदार निभाया है। वहीं हुमा कुरैशी राजश्री त्रिवेदी के किरदार में दिखाई दी हैं। अलका कौशल ने फिल्म में हुमा की मां का और कंवलजीत सिंह ने हुमा के पिता का किरदार निभाया है। इसके अलावा सोभा खोटे हुमा की दादी के रोल में नजर आयी हैं। महत राघवेंद्र फिल्म में एक सिनेमाटोग्राफर हैं जो श्रीकांत श्रीवर्धन के किरदार में हैं। इसके अलावा ज़हीर इक़बाल, लंदन में लाइन प्रोड्यूसर की भूमिका में आपको नजर आने वाले हैं।
एक्टिंग
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के होने की वजह से आप सिनेमाघरों में जाने का मन बना सकते हैं। फिल्म के लिए दोनों ही एक्ट्रेसेज ने अपना वजन बढ़ाया है। हालांकि इस बात में दो राय नहीं है कि फिल्म की आखिर सीन्स में हुए रैंप वॉक में शो टॉपर रहीं हुमा इस फिल्म की भी शोज स्टॉपर होती हैं। एक मीडिल क्लास लड़की और उसकी परेशानियों को हुमा ने अपनी एक्टिंग की जरिए बखुबी बयान किया है । वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने भी एक अर्बन हाइ क्लास के रोल को निभाने का अच्छा प्रयास किया है। इसके अलावा बात की जाए साउथ फिल्मों के महत रघुवंशी एक प्रोमिसिंग एक्टर के रूप में आपका दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। जहीर इकबाल फ्लर्टी कूल लड़के के किरदार में आपका मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। वहीं अल्का कौशल में मिडिल क्लास की मां की छवि देखने को मिलती है। जो अपनी बेटी की शादी को लेकर चिंता में रहती है।

क्यों देखें
सेंसेटिव टॉपिक पर बनी इस फिल्म को एक मौका जरूर दिया जा सकता है, फिल्म आपको बोर नहीं करती, मनोरंजन के साथ-साथ आपको एक मेसेज तो इस फिल्म से जरुर मिलता है। जिसमें ओवरवेट लड़की की परेशानी, और मां का अपनी बेटी की शादी को लेकर चिंता साफ दिखती है।