
एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने बोल्ड आउटफिट्स और हॉट ड्रेसिंग सेंस के चलते ख़बरों में छाई रहती हैं। उर्फी हर बार अपने लुक में कुछ नया और अतरंगी करने का प्रयास करती हैं वहीं इस बार भी उर्फी जावेद ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। बता दें कि उर्फी का नया लुक एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
उर्फी ने पहनी ग्रीन कलर की ड्रेस
दरअसल ये वीडियो सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा की बर्थडे पार्टी का हैं। जिसमे उर्फी जावेद और उनके एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत भी शामिल हुए थे। इस दौरान उर्फी ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आई, उर्फी ने कटआउट ड्रेस पर गोल्डन चूड़ा भी पहन रखा था जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
अंजलि की बर्थडे पार्टी की इनसाइड फोटोज को फैंस ने किया पसंद
आपको बता दे कि अंजलि अरोड़ा ने मुंबई के HEX-HIGH ENERGY XPERIENCE Lounge Bar में फ्रेंड्स को प्री बर्थडे पार्टी दी। इस मौके पर उर्फी जावेद, निशा रावल, समीक्षा सुद, पारस कलनावत, उमर रियाज, अली मर्चेंट, जीशान खान एवं विनीत कक्कड़ समेत कई अन्य स्टार्स दिखाई दिये। सोशल मीडिया पर अंजलि की बर्थडे पार्टी की इनसाइड फोटोज उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। पार्टी के दौरान अंजलि उर्फी के साथ जमकर मस्ती करती नजर आयीं। सोशल मीडिया पर अंजलि की पार्टी को लेकर काफी गॉसिप होती नजर आ रही है। साथ ही उर्फी का स्टाइल छाया हुआ है।