सफेद बालों के लिए अपनाये ये घरेलु उपाय,दूर होगी सफेद बालों की परेशानी

आजकल हर कोई अपने सफेद बालों की समस्या से परेशान है, आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
करी पत्ता- इसका इस्तेमाल करने के लिए आप 15-20 करी पत्ते तोड़ने होंगे। वहीँ इसके बाद उन पत्तों को डेढ़ कप नारियल तेल में पका लीजिए और जब वे पत्ते तेल में पककर काले हो जाएं तो उन्हें आंच से उतार कर ठंडा कर लें। अब उन्हें बालों की जड़ तक लगाएं और एक घंटे बाद साफ पानी से धो लें। हफ्ते में 2 दिन ऐसा करें।

घरेलु नुस्खों से दूर करें गंजापन

एलोवेरा- हफ्ते में 2 बार अपने बालों में एलोवेरा का जेल लगाकर उन्हें घना-काला बना सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा की ताजी पत्तियां लें और उनमें से एक कप के बराबर गूदा निकाल लें। वहीँ इसके बाद उस गूदे को बालों की जड़ तक अच्छे से लगा लें।
भृंगराज- आप सिर के बालों पर भृंगराज का तेल लगा सकते हैं या फिर इसका पेस्ट बनाकर भी बालों में लगा सकते हैं।

आंवला- इसका इस्तेमाल करने के लिए आप 4 आंवले लेकर उन्हें छोटे टुकड़ों में काट दें। इसके बाद एक कप पानी में उन टुकड़ों को डालकर उबाल लें। उबलने के बाद उस मिश्रण को बालों में लगा लें। इन घरेलु नुस्खों को अपनाकर आप अपने सफेद बालों की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

कॉफी- इसका इस्तेमाल करने के लिए आप 2-3 कप पानी लें और उसमें 4-5 कप काली कॉफी का पाउडर डालकर उबाल लें। इसके बाद उस पेस्ट को ठंडा कर करीब आधे घंटे तक बालों में लगाएं।