सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की पत्नी का पोस्ट पढ़कर इमोशनल हुए फैंस

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी

टीवी एक्टर अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। इस खबर से टीवी जगत से लेकर उनके परिवार को भी गहरा सदमा पहुंचा है। बता दें कि सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का जिम में वर्कआउट करते समय निधन हो गया। जिसके बाद उनके फैंस को काफी झटका लगा है। अब हाल ही में उनकी पत्नी एलीसिया राउत ने अपने पति को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट किया है।
जिसे पढ़कर हर कोई इमोशनल हो रहा है। एलीसिया सिद्धांत के अचानक चले जाने से पूरी तरह से टूट गई हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा है- कि, “मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। जब तक जिंदा रहूंगी प्यार करती रहूंगी।” इस पोस्ट के साथ एलीसिया ने अपनी और सिद्धांत की एक फोटो भी शेयर की है। इसके बारे में उन्होंने लिखा कि, ”24 फरवरी साल 2017 को हमने ये पहली फोटो साथ क्लिक की थी। इस दिन के बाद से तुमने हमेशा यही ख्वाहिश रखी कि मैं हंसी रहूं और अपनी लाइफ खुशी से जियूं। लाइफ में कुछ नया ट्राय करूं, हमेशा कोशिश करती रहूं अपनी लिमिट्स को पुश करने की। आप सभी को बता दें कि साल 2017 में दोनों ने एक दूसरे से शादी की थी, ऐसे में अचानक से सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का जाना एलीसिया राउत के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।