
बॉलीवुड़ के किंग ख़ान ने आज अने फैंस के साथ अपने बेटे के बॉलीवुड़ पर मोहर लगा दी है। जी हां शाहरुख खान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ शेयर की। अब तक आपने लाइट्स…कैमरा…एक्शन! शाहरुख खान के लिए सुना था ,लेकिन अब ये लाइन्स उनके बेटे आर्यन के लिए जल्द ही सुनाई देने वाली हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान ने फाइनली स्क्रिप्ट भी पूरी कर चुकी है, कई दिनों से चर्चा थी कि आर्यन अपने डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। जिस पर आज शाहरुख ख़ान ने मोहर लगा दी है।
जल्द बडे पर्दे पर होगी आर्यन की एंट्री :
आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि वो अपनी स्क्रिप्ट पर काम पूरा कर लिया है। आर्यन ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन दिया- राइटिंग भी पूरी कर चुकी है। फोटो में पूल टेबल पर रखी स्क्रिप्ट पर आर्यन का नाम लिखा हुआ नजर आ रहा है । साथ ही रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का नाम भी दिखाई दे रहा है, जाहिर है कि इस कहानी को शाहरुख खान की कंपनी के बैनर तले ही प्रोड्यूस किया भी किया जाने वाला है।
गौरी ख़ान और शाहरुख ख़ान ने दी बधाई:
बेटे के अचीवमेंट से खुश होकर गौरी खान ने कहा- इंतजार नहीं कर पाऊँगी, वहीं शाहरुख खान ने कॉमेंट कर कहा- वाह, सोच रहे हो, विश्वास करने लगे हो, सपने पूरे होंगे। बस अब हिम्मत करो,मेरी दुआएं तुम्हारे साथ हैं, तुम्हारे पहले प्रोजेक्ट के लिए,ये हमेशा स्पेशल होता है। वहीं आर्यन की पोस्ट के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने कॉमेंट की बौछार लगा दी है।