
रियलिटी शो बिग बॉस 16 में निम्रत कौर आहलूवालिया कई बार इमोशनल ब्रेकडाउन में नजर आयी हैं। नॉमिनेट होने के बाद निम्रत बहुत परेशान हैं। उन्हें कमजोर प्रतियोगी कहकर नॉमिनेट किया गया है, इसलिए भी निम्रत दुखी हैं।
वहीं शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें निम्रत कौर आहलूवालिया रोती नजर आ रही हैं। निम्रत कौर को रोता देख उनके दोस्त चुप कराने में लगे हैं। निम्रत के पास साजिद खान, अब्दू रोजिक, सुंबुल तौकीर खान, शिव ठाकरे बैठे हैं। निम्रत कंबल ओढ़कर बुरी तरह रो रही हैं। निम्रत रोते हुए बोलती हैं- मैं काफी परेशान हो गई हूं उन लोगों से जो मुझे कमजोर बोलते हैं।
निम्रत साजिद से बोलती हैं- 150 लोग आकर इतनी सारी बातें बोल जाते हैं। मेरी आपसे बस यही शिकायत है आपके पास मेरे लिए समय नहीं होता। आप मेरे साथ नहीं होते। मैं पहली बार आपको ये बात हक से बोल रही हूं। निम्रत की शिकायत सुन साजिद खान भी हैरान हो जाते हैं। आपको बता दें कि निम्रत कौर आहलूवालिया इस हफ्ते सुंबुल तौकीर खान और एमसी स्टैन के साथ नॉमिनेटेड हैं।
वहीं निम्रत को रोता देख उनके फैंस भी इमोशनल नजर आ रहे हैं, और शायद यही वजह है कि फैंस सोशल मीडिया पर निम्रत को स्ट्रॉन्ग रहने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कई यूजर्स हैं जो बार बार निम्रत को सिंपेथी कार्ड खेलने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों ने निम्रत के डिप्रेशन और एंग्जाइटी का मजाक भी उड़ाया।