करण जौहर और कार्तिक के गिले-शिकवे हुए दूर, जल्द ही साथ कर सकते हैं काम

Kartik Aaryan
Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन हसीनाओं के दिलों में राज करते हैं, साथ ही वो इस समय बॉलीवुड के सबसे डिमांडिंग एक्टर की लिस्ट में शामिल हैं। कई फिल्म मेकर्स कार्तिक को अपनी फिल्म में साइन करना चाहते हैं। साथ ही अब करण जौहर भी कार्तिक के साथ अपने गिले-शिकवे दूर करते नजर आ रहे हैं।

actor-Kartik-Aaryan

जैसा कि सभी जानते हैं बीतें काफी टाइम से कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच अनबन की खबरें देखने को मिल रही थीं, करण और कार्तिक के बीच चल रहे कोल्ड वॉर की वजह से दोस्ताना 2 से कार्तिक को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन अब कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। मीडिया के मुताबिक जल्द ही कार्तिक और करण साथ में काम कर सकते हैं।

 हाल ही में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया, सोशल मीडिया पर एक पैपराजी अकाउंट से एक फोटो शेयर की गई है जिसमें कार्तिक और करण दोनों को एक ही बिल्डिंग से निकलते देखाई दे रहे हैं। कार्तिक और करण की इस अचानक मीटिंग को लेकर यूजर्स तरह-तरह के आइडियाज लगा रहे हैं।

कार्तिक आर्यन की बढ़ती फैन फॉलोइंग को देखते हुए एक्टर के साथ अपने सारे पुराने गिले-शिकवे दूर करना चाहते हैं और एक फिर उन्हें धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में लेना चाहते हैं। अब ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा कि कार्तिक करण जौहर की फिल्म में दिखाई देते हैं या नहीं।