पलक तिवारी ने बताया टेलिवीजन में क्यों नहीं करना चाहती काम? मां श्वेता तिवारी ली सीख

Palak Tiwari

पलक तिवारी की मां श्वेता तिवारी टेलीविज़न का जाना-माना चेहरा हैं तो पलक के आखिर टीवी की दुनिया में अपने कदम क्यों नहीं रखे। इसका जवाब खुद एक इंटरव्यू में पलक ने दिया है। उन्होंने कहा कि टेलीविज़न से दूरी  मैंने अपनी मां की वजह से बनाई है।

पलक ने कहा कि वहां जो कुछ भी किया जा सकता था, मेरी मां कर चुकी है बल्कि ज्यादा ही कर चुकी है। मैं वहां जाती तो उनसे मेरे तुलना होती । आगे पलक ने कहा, “इसलिए मैंने सोचा कि जो मां कर चुकी है, मैं उससे कुछ अलग करूंगी ।

पलक ने कहा कि मुझे बचपन में यह भी लगता था कि सबकी मां टेलीविज़न पर आती है, मैं दूसरों से पूछती भी थी कि तुम्हारी मां टेलीविज़न पर किस वक़्त आती है।  आपको बता दें कि जल्द ही पलक सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

फिल्म में  डेब्यू करने से पहले वो ‘अंतिम’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुकी हैं। साथ ही पलक ने कहा,” मैं टीवी के बारे में कभी नकारात्मक बोलने की हिम्मत नहीं कर सकती क्योंकि मैं जिंदगी में आज जो कुछ भी हूं, घर, गाड़ी, एजुकेशन, पैसा… सब टीवी की वजह से है। इस मीडियम ने हमें सबकुछ दिया है।