
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंड़ी मिल चुकी है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा की सदस्यता बहाल कर दी गई है। जिसके बाद से मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेता उत्साहित नजर आ रहे हैं। नेताओं का कहना है कि हम सभी उनके दिये हुए मंत्र पर चल रहे हैं, और उनका मंत्र है डरो मत।
मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा-
वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी की सदस्यता बहाल किए जाने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने के फैसले का मैं स्वागत करता हूँ। अब संसद में हमें फिर वह सिंह गर्जना सुनने को मिलेगी जो जनता को अभय और लोकतंत्र विरोधियों को भय देती है। राहुल गांधी का एक ही मंत्र हम सबको याद रखना है – डरो मत।
कांग्रेसी नेताओ में खुशी की लहर-
छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने राहुल गांधी की सदस्यता की बहाली पर कहा कि संसद में सड़क की आवाज फिर गूंजेगी। समस्त देशवासियों को बधाई। बघेल ने यह भी लिखा, ऐसी दिखती है, नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत,अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत, असत्य के खिलाफ सत्य की जीत, तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की जीत, षड्यंत्रों के खिलाफ इंडियन की जीत। राहुल गांधी की सदस्यता बहाल किए जाने के बाद से कांग्रेसी नेताओ में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।