
बॉलीवुड हो या फैंस के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के प्यार के चर्चे हर तरफ़ सुनाई देते हैं। कपल अक्सर एक दूसरे को स्पेशल फील कराते नजर आते हैं। हाल ही में दीपका ने रणवीर सिंह के साथ अपनी शादी से जुडा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है, दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने दो लोगों की शादीशुदा जिंदगी को दिखाती एक मजेदार रील शेयर की।

वीडियो में दिख रहा है कि पत्नी कुछ देर के लिए भी आराम नहीं करती है क्योंकि उसे सफाई करने का या कुछ न कुछ काम करते रहने का जुनून है। वहीं उसका हसबैंड पूरे टाइम लैपटॉप पर कुछ न कुछ देखता रहता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, ‘पीवीओ: जब आपकी शादी किसी ऐसे व्यक्ति से हो जो आराम नहीं कर सकता’ दीपिका ने ये वीडियो अपनी मैरिड लाइफ डिस्क्राइब करते हुए शेयर किया है। वहीं इसके साथ उन्होंने रणवीर सिंह को भी टैग किया है।

इससे पहले भी दीपिका ने कई बार ऐसा किया हैं। जहां दीपिका पादुकोण ने कुछ दिन पहले ही रणवीर सिंह के साथ फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि क्यों हमें अपने खास दोस्त से शादी करनी चाहिए। इस पोस्ट को काफी लोगों ने पसंद किया था। अब एक फिर दीपिका अपने फैंस के बीच सुर्खियों में छायी हुई हैं।