
चक्रवाती तूफान ‘दाना’ बंगाल की खाड़ी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि तूफान का बहारी हिस्सा ओडिशा के तट तक पहुंचने की ख़बरें सामने आ रही हैं। जिसकी वजह से भद्रक जिले में बारिश शुरू हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक तूफान फिलहाल 500 किलोमीटर की दूरी पर है। और ये 13kmph की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। साइक्लोन 25 अक्टूबर की सुबह ओडिशा के पुरी से करीब 200 किमी दूर भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट के बीच टकराएगा। इस दौरान 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
वहीं सुरक्षा को देखते हुए पुरी में 3 हजार से ज्यादा पर्यटकों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। होटल की बुकिंग चार दिन रोक दी गई है। ओडिशा में 14 जिलों के सभी स्कूल-कॉलेजों की 25 तक छुट्टी कर दी गई है। जबकि कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द हो गई हैं। सरकार ने दीघा, पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों से करीब डेढ़ लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।

ओडिशा में करीब 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पुजारी रामकृष्ण प्रतिहारी के मुताबिक इस दौरान मंदिर में होने वाले सभी पूजा -विधान अपने समय पर होंगे। लेकिन, श्रद्धालुओं से 25 अक्टूबर तक ना आने की अपील की गई है। बता दें कि इस तूफान का असर बंगाल में भी द्खने को मिल सकता है। साथ ही ओडिशा में 150 तो वहीं बंगाल में 198 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
इस तूफान को दाना नाम सऊदी अरब ने दिया है। इसका मतलब उदारता होता है। अगर किसी आंधी की गति 62 किमी प्रति घंटे से अधिक है तो इसे एक विशेष नाम दिया जाता है, यही तूफानी हवा अगर 137 किमी प्रति घंटे तक पहुंचती है या पार हो जाती है, तो इसे चक्रवाती तूफान कहते हैं।